कानपुर, अक्टूबर 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर महानगर कांग्रेस ने सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ज्ञानेश पूरे देश में वोट चोरी को अंजाम दे रहे हैं। अब पकड़े जाने पर फ्रॉड कर देश को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शन में राकेश साहू, पदम मिश्रा, अमिताभ मिश्रा, नरेश त्रिपाठी, शीलू श्रीवास्तव, विनय पांडे, राजकिशोर वर्मा, इकलाख डेविड, राजलक्ष्मी सिंह, रामनवल कुशवाहा, जावेद उस्मानी, आसिफ इकबाल, मुकेश कन्नौजिया, रामजी दुबे आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: मुख्य चुनाव आयुक्त पर बरसा इंडिया गठबंधनो

हिंदी हिन्दुस्तान की...