देहरादून, मार्च 27 -- कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर की बदहाल व्यवस्थाओं पर आक्रोश जताया। कांग्रेसियों ने मांगों को लेकर कैंट बोर्ड के सीईओ को ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजीव पुंज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने कैंट बोर्ड सीईओ को ज्ञापन सौंपकर प्रेमनगर क्षेत्र में लगातार बढ़ती जनसमस्याओं को उठाया। प्रदेश महासचिव राजीव पुंज ने कहा कि स्वच्छ दून का सपना तभी साकार होगा जब जमीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाए। बताया कि मुख्य बाजार और आसपास का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। नालियां चोक पड़ी हैं और बिना शिकायत के नियमित सफाई नहीं हो रही है। इससे स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने हाउस टैक्स और पानी के टैक्स में अत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.