नई दिल्ली, फरवरी 24 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने कहा कि पूरी दुनिया में इजरायल की वेस्ट बैंक में हजारों फलस्तीनियों को बेदखल करने की निंदा हो रही है। इसके साथ पार्टी ने सरकार पर फलस्तीनियों और उनके हितों को त्यागने का भी आरोप लगाया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने फलस्तीन पर भारत की नीति का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत, 18 नवंबर 1988 को फलस्तीन राष्ट्र को मान्यता देने वाले शुरुआती देशों में शामिल था। पर, शायद मोदी सरकार की फलस्तीन को लेकर नीति बदल गई है। उनकी नीति संदेहपूर्ण हैं। रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री बुधवार को दो दिवसीय यात्रा के लिए इजरायल जा रहे हैं। इस दौरान उनका नेसेट (इजरायल की संसद) को संबोधित करने का कार्यक्रम है। पीएम इजरायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.