बागेश्वर, जुलाई 1 -- देवेंद्र पांडे, गरुड़। मोहन सिंह मेहता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ से चिकित्सकों का दबादला होने पर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क गए हैं। कांग्रेसियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और शीघ्र अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति करने की मांग की। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एतिहासिक गांधी चबूतरे पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते हुए कहा कि बैजनाथ अस्पताल बदहाल हो गया है। यह महज एक रेफर सेंटर बनकर रह गया है। यहां गरुड़ तहसील के अलावा गढ़वाल के ग्वालदम, थराली, देवाल आदि इलाकों से भी लोग पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- National Doctors Day 2026: अपनों की बेरुखी के बीच पहाड़ का दिल जीत रहे मैदान के डॉक्टर उन्होंने कहा कि चिकित्...