कांग्रेस ने प्रखंड अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में बनाई नई रणनीति
औरंगाबाद, अगस्त 22 -- कांग्रेस ने कुटुंबा में आयोजित 20 जिलों के नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में संगठन की नई रणनीति तैयार की। शिविर के अंतिम दिन मीडिया और सोशल मीडिया को मजबूत करने, राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और जनलामबंदी के आधुनिक तरीकों पर विशेष जोर दिया गया।
प्रशिक्षण शिविर की चर्चा बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित आवासीय शिविर में पार्टी की मौजूदा राजनीतिक भूमिका और प्रखंड अध्यक्षों की वैचारिक मजबूती पर भी चर्चा हुई। मुख्य अतिथि बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि सरकार चला रहे लोग समाज और देश को तोड़ रहे हैं, जबकि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। आपसी एकता और सहमति से देश को मजबूत बनाया जा सकता है। पार्टी और समाज को अनुशासन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.