कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
देहरादून, मई 21 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।गांधी रोड स्थित राजीव गांधी कांप्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी का देश के विकास, आधुनिक भारत की नींव मजबूत करने तथा तकनीकी और संचार क्रांति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने देश को नई सोच और नई दिशा देने का कार्य किया। डिजिटल और तकनीकी विकास की उनकी दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि आज भारत तेजी से आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने, गांवों के विकास को गति देने तथा महिलाओं को स्थानीय निकायों में 30 प्रतिशत आरक्षण दिलाने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों के लिए र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.