कोडरमा, फरवरी 26 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने को लेकर सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के गठन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक के नेतृत्व में लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं, जिसमें संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने पर गहन मंथन किया जा रहा है। बैठकों में प्रखंड, नगर और पंचायत स्तर के पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर संगठन के ढांचे को सुदृढ़ करने की रणनीति बनाई जा रही है। जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने कहा कि नई जिला कमेटी में सक्रिय, संघर्षशील और जमीनी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संगठन विस्तार का उद्देश्य आगामी राजनीतिक चुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.