पलामू, जुलाई 29 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेपीसीसी) ने पलामू जिले के पांच प्रखंडों में नए प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की स्वीकृति के बाद महासचिव (संगठन एवं प्रशिक्षण) सुनीत शर्मा ने 10 जुलाई को इस संबंध में पत्र जारी किया। पत्र के अनुसार, सदर मेदिनीनगर प्रखंड का अध्यक्ष आशीष साव (मुन्ना साव), चैनपुर का रामू चौरसिया, रामगढ़ का कलीम अंसारी, नावा बाजार का कोलेश कुमार महतो तथा पीपरा प्रखंड का अध्यक्ष मायावती कुमारी को नियुक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस ने पलामू जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष बिमला कुमारी को निर्देश दिया है कि वे अपने स्तर से सभी नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया पूरी करें। पत्र की प्रतिलिपि झारखंड कांग्रेस के प्रभार...