कांग्रेस ने पांचवें मंगलवार किया हनुमान चालीसा का पाठ
वाराणसी, अगस्त 12 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर पांचवें मंगलवार को भी महानगर कांग्रेस ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। चेतगंज स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में स्थानीय लोगों और कांग्रेस नेताओं के साथ राष्ट्रीय सचिव बीएम संदीप भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. मनोज कुमार सिंह और डॉ. राजेश गुप्ता ने किया। राष्ट्रीय सचिव बीएम संदीप ने कहा कि श्रीराम मंदिर करोड़ों देशवासियों की आस्था का केंद्र है। ऐसे पवित्र स्थल पर श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित चढ़ावे को लेकर यदि कोई अनियमितता या भ्रष्टाचार के आरोप सामने आते हैं तो उनकी निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- शहर-शहर में कांग्रेस चलाएगी संगठन सृजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.