कांग्रेस ने न्याय पंचायत पंतकोटली में निकाली तिरंगा यात्रा
अल्मोड़ा, अगस्त 10 -- रानीखेत। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर कांग्रेस कमेटी ने न्याय पंचायत पंतकोटली में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। न्याय पंचायत प्रभारी और पालिकाध्यक्ष अरुण रावत के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन के अमर सेनानियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन ने देश की आजादी के संघर्ष को धार दी। यात्रा के बाद कार्यकर्ताओं ने राम रक्षा यात्रा का भी आयोजन किया। चढ़ावा चोरी मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यहां कांग्रेस नगर अध्यक्ष कमलेश बोरा, एससी विभाग के जिलाध्यक्ष गुसाईं राम, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सतीश नेगी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव, सभासद सुंदर कुवार्बी, प्रेम कुवार्बी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ara News: अगस्त क्रांति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.