नई दिल्ली, मई 7 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली सरकार द्वारा यमुना घाट से लोगों को हटाए जाने का नोटिस जारी करने पर कांग्रेस नेता मुदित अग्रवाल ने विरोध किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार यमुना की सफाई करने में विफल रही है, लेकिन सिविल लाइन स्थित ऐतिहासिक यमुना घाट पर बसे सैकड़ों गरीब परिवारों को हटाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को बेघर करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं, जिससे परिवारों में भय का माहौल है।मुदित अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने जमीन पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि पार्टी उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी। यह भी पढ़ें- दिल्ली में खाली करवाई जाएगी पूरी कॉलोनी, DDA ने 310 घरों को थमारा नोटिस; क्या बताई वजह उन्होंने आरोप लगाया कि विज्ञापन वाली सरकार गरीबों के घर उजाड़...