बागेश्वर, अगस्त 12 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कांग्रेस ने नैनीताल के एसएसपी समेत पुलिस प्रशासन पर सरकार के इशारों पर काम करने का आरोप लगाया है। नाराज कार्यकर्ताओं ने नैनीताल के एसएसपी का पुतला दहन किया। पुलिस से अपनी कार्यशैली में सुधार लाने को कहा। यदि पुलिस सरकार के इशारों पर काम करेगी तो उनसे लोगों का विश्वास उठ जाएगा। किशन गिरी गोस्वामी के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि गत दिनों हल्द्वानी में उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे का कार्यक्रम था। कार्यकम में शामिल होने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता व शीर्ष नेता पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- चम्पावत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया लेकिन नैनीताल के एसएसपी मंजूनाथ टीसी के अलावा अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। उन्होंने र...