कांग्रेस ने निकाली सदबुद्धि पदयात्रा, इस्तीफे की मांग
लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को कांग्रेस भवन पर हुई। बैठक के बाद अयोध्या श्रीराम मन्दिर में हुए कथित चढ़ावा चोरी व वित्तीय अनियमितताओं को लेकर कांग्रेसियों ने शहर के प्रमुख मार्गों पर सदबुद्धि पदयात्रा निकाली। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रविप्रकाश वर्मा रहे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से भाजपा सरकार और मंदिर प्रशासन को सद्बुद्धि देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। साथ ही निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। पूर्व सांसद रवि प्रकाश ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में राम मंदिर में बड़े पैमाने पर लूट हुई है। उन्होंने कहा कि चंदा चोरी और चढ़ावा के घपले से हिंदू धर्म व भगवान श्रीराम के भक्तों की भावनाओं को चोट पहुंचाई गई है। यह भी पढ़ें- पुलिस से नोंकझोंक के बाद कांग्रेस ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.