बागपत, फरवरी 14 -- बड़ौत। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को कुरड़ी से मनरेगा बचाओ-मजदूर बचाओ पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा गांव की गलियों से होती हुई सड़क मार्ग के जरिए बड़ौत के पीएन पार्क तक पहुंची। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने कहा कि मनरेगा मजदूरों के लिए जीवनरेखा है, लेकिन मौजूदा सरकार की नीतियों से यह योजना कमजोर की जा रही है। मजदूरों को समय पर काम और भुगतान नहीं मिल पा रहा है, जिसके खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी। पदयात्रा में जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह, राजेंद्र चौहान, नज़ारत तोमर, महबूब अली, राकेश चौधरी, आशु पंडित, पवन कश्यप आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.