कांग्रेस ने निकाली बुद्धि शुद्धि यात्रा
बांदा, जुलाई 7 -- बांदा । जिला कांग्रेस कमेटी ने अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा चोरी और पादुका चोरी मामले को लेकर ''बुद्धि शुद्धि पदयात्रा'' निकाली। यह पदयात्रा विरोध प्रदर्शन के रूप में आयोजित की गई।पदयात्रा स्टेशन रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर छावनी, गूलर नाका और चौक बाजार होते हुए महेश्वरी देवी चौराहे पर समाप्त हुई। तेज बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। कांग्रेस नेता राजेश दीक्षित ने बताया कि यह पदयात्रा उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर पूरे प्रदेश में आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र भगवान श्रीराम के चढ़ावे, चंदे और पादुकाओं से जुड़ा यह मामला बेहद गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.