भभुआ, जनवरी 11 -- पेज चार की खबर कांग्रेस ने नए भीबी-जीराम-जी अधिनियम के विरोध में किया एक दिवसीय उपवास गांधी प्रतिमा, एकता चौक पर जिला कांग्रेस कमेटी का जन आंदोलन, केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप नेताओं ने कहा, मनरेगा है गरीबों का अधिकार, इसे समाप्त करने की साजिश बर्दाश्त नहीं भभुआ, नगर संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केंद्र सरकार के नए भीबी-जी राम-जी अधिनियम के विरोध में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत गांधी प्रतिमा, एकता चौक पर रविवार को एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा ने की, जबकि संचालन युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुचित पांडेय ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कैमूर कांग्रेस पर्यवेक्षक सुरेश मुख...