नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कांग्रेस ने नई श्रम संहिता का विरोध किया है। पार्टी ने सरकार से नई श्रम संहिता को तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए कहा है कि यह श्रमिकों के खिलाफ है। पार्टी का कहना है कि केंद्र सरकार नई श्रम संहिता को वापस नहीं लेती है, तो असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केसीसी) पूरे देश में आंदोलन करेगी। केसीसी के अध्यक्ष डॉ. उदित राज ने कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभी श्रमिक संहिताएं कारपोरेट और मजदूर विरोधी हैं। उदित राज ने कहा कि देश में पहले व्यावसायिक और स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सख्त कानून थे, लेकिन अब निरीक्षण सिस्टम को ध्वस्त कर एक बेहद ढीला ढांचा तैयार किया गया है। नई श्रमिक संहिताओं में निरीक्षण सस्टिम को कमजोर करने से मजदूरों के शोषण की संभावनाएं बढ़ गई हैं और म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.