पटना, फरवरी 20 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे एआई समिट में कांग्रेस युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की ओर से टी-शर्ट उतारकर किये गये विरोध प्रदर्शन देश का अपमान करने वाली घटना बताया है। इसे देश खासकर जेन-जी कभी माफ नहीं करेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि एक ओर पूरी दुनिया भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में एक उभरते हुए वैश्विक नेतृत्वकर्ता के रूप में देख रही है। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश को बदनाम करने का रास्ता चुना है। कहा कि यूथ कांग्रेस का 'बिना शर्ट' वाला यह भद्दा प्रदर्शन केवल एक विरोध नहीं, बल्कि वैश्विक नेताओं और दिग्गजों के सामने भारत को शर्मिंदा करने की एक सोची-समझी साजिश है। इन हरकतों का एकमात्र का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.