लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को उनकी शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि दी। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी ने कहा कि भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू जैसे महान क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आज़ादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के विधि एवं मानवाधिकार विभाग के चेयरमैन अली आसिफ जमा रिजवी, किसान कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष बृज मौर्या, शिक्षक प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. अमित कुमार राय आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...