हरदोई, जुलाई 8 -- हरदोई। बिलग्राम थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व 11 वर्षीय दलित बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म की घटना के संदर्भ में बुधवार को कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हाल जाना। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी, जिला उपाध्यक्ष ओमेंद्र कुमार वर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह सोमवंशी तथा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सांडी डॉ. सीपी सिंह शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों की मांगों को उचित बताते हुए कहा कि एफआईआर में नामजद सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...