कांग्रेस ने दिल्ली में 14 जिला अध्यक्ष नियुक्त किए
नई दिल्ली, मई 15 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। कांग्रेस ने दिल्ली में संगठन को मजबूत करने के लिए 14 जिला कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है। पार्टी ने आदर्श नगर से सिद्धार्थ राव, चांदनी चौक से मोहम्मद उस्मान, करावल नगर से मंगेश त्यागी, बाबरपुर से राजकुमार जैन और पटपड़गंज से विजेंद्र चौधरी को जिला अध्यक्ष बनाया है। कृष्णा नगर में सुमित शर्मा, करोल बाग में महेंद्र भास्कर, नई दिल्ली में मोहिंदर मंगला, रोहिणी में इंद्रजीत सिंह और किराड़ी में वरुण ढाका को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं तिलक नगर में अमनदीप सिंह सूदन, नजफगढ़ में राजेश यादव, महरौली में वीरेंद्र शर्मा और बदरपुर में हर्ष चौधरी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने दिल्ली में 14 जिला अध्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.