कांग्रेस ने दिया ममता बनर्जी को बहुत बड़े पद का ऑफर,अभिषेक बनर्जी को क्या मिलेगा
नई दिल्ली, जून 11 -- कांग्रेस और टीएमसी में विलय हो सकता है। हालांकि, इसे लेकर दोनों दल इनकार ही कर रहे हैं। बुधवार को राजधानी दिल्ली में हुई राजनीति के दो बड़े परिवारों के बीच मुलाकात ने ऐसी अटकलें तेज कर दी हैं। खास बात है इन चर्चाओं के बाद से ही कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई में भी असंतोष की खबरें हैं। अब तक किसी ने खुलकर विरोध दर्ज नहीं कराया है। वहीं, नेतृत्व ने भी कयासों पर चुप्पी साध रखी है।कौन से पद मिलेंगे एबीपी न्यूज की रिपोर्ट में कांग्रेस सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि ममता और अभिषेक को राष्ट्रीय स्तर के पदों की पेशकश की गई है। मातृभूमि की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस ने ममता को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और अभिषेक को कांग्रेस महासचिव पद की पेशकश की है। फिलहाल, इसे लेकर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.