कोडरमा, दिसम्बर 24 -- कोडरमा। जिले में पड़ रही भीषण ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने की मांग की है। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश रजक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त (डीसी) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि कोडरमा जिले में बीते चार दिनों से मौसम की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। लगातार न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है, वहीं घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई है। इस प्रतिकूल मौसम का सीधा और गंभीर असर स्कूली बच्चों, विशेषकर आंगनबाड़ी केंद्रों एवं नर्सरी से अपर प्राइमरी स्तर के नन्हे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.