नई दिल्ली, मई 19 -- जम्मू। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को जम्मू में अपने नवीनीकृत मुख्यालय का नाम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की स्मृति में राजीव भवन रखा। प्रदेश अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा कि राजीव गांधी की पुण्यतिथि 21 मई के दिन उद्घाटन होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने यह निर्णय देश के प्रति गांधी के योगदान का सम्मान करते हुए लिया है। पार्टी ने उनके सम्मान में एक सप्ताह तक संगठनात्मक और चिकित्सा संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने जम्मू मुख्यालय का नाम राजीव भवन रखा यह भी पढ़ें- राजीव गांधी के हत्यारे प्रभाकरन का महिमामंडन कर रहे CM विजय, क्यों धर्मसंकट में पड़ी कांग्रेस?

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...