बलरामपुर, जनवरी 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर जिलाध्यक्ष शिवलाल ने चार ग्राम पंचायत में जन जागरण अभियान चलाया। पार्टी पदाधिकारी ने ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक, मनरेगा श्रमिकों से मिलकर उन्हें मोदी सरकार के खोखले दावे की जानकारी दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने लोगों को यह भी बताया कि किस तरह से शासन सत्ता कांग्रेस सरकार के कार्यों को खत्म करने में लगी है। जिलाध्यक्ष शिवलाल के नेतृत्व में मंगलवार को ग्राम पंचायत देवपुरा, अलावा, सिंहपुर,कोडरी में जन जागरण अभियान चलाया गया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि अगर मनरेगा समाप्त हो गया तो श्रमिकों के घर की रोजी-रोटी कैसे चलेगी। मोदी सरकार धीरे-धीरे कांग्रेस के कार्यों को खत्म कर रही है। वह धीरे-धीरे मनरेगा को समाप्त कर देगी। पूर्व ब्लाक प्रमुख राजबहादुर यादव, कांग्रेस नेता उमाशंकर तिवारी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.