कोडरमा, जुलाई 9 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। शिक्षा व्यवस्था में सुधार, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान "छात्रों की गूंज" के तहत कोडरमा स्थित गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में कांग्रेस जिला कांग्रेस ने एक प्रेस वार्ता के जरिये अपनी बातों को रखा। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट मनीष राज सिंह ने कहा कि "छात्रों की गूंज" अभियान का उद्देश्य देशभर के विद्यार्थियों, युवाओं एवं अभिभावकों की आवाज़ को संगठित कर शिक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाना है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं तथा बढ़ती बेरोज़गारी ने लाखों युवाओं के भ...