कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर एवं मिस्ड कॉल अभियान
पीलीभीत, जुलाई 1 -- कलीनगर। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव सुधा प्रसाद के नेतृत्व में भारत नेपाल बॉर्डर के ग्राम बूंदी भूड़ में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को महिला कांग्रेस से जोड़ने के उद्देश्य से मिस्ड कॉल अभियान एवं महिलाओं के हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में सुधा प्रसाद ने कहा कि वर्ष 2023 में संसद द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया गया था, लेकिन आज तक इसे लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए इस कानून को शीघ्र लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार देश की आधी आबादी के साथ न्याय नहीं कर रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव आम जनता एवं महिलाओं के अधिकारों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.