मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- कांटी। कांग्रेस पार्टी कार्यालय में मंगलवार को संगठन सृजन अभियान का आयोजन किया गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक मानस चौधरी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य पार्टी को मजबूत करना, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ना व जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देना है। प्रखंड प्रमुख कृपाशंकर शाही ने कहा कि आम जनता के मुद्दों पर कार्य कर संगठन के मामले में मुजफ्फरपुर को अव्वल बनाया जाएगा। इस मौके पर जयेश सिंह, सुरेश शर्मा नीरज, मुकेश त्रिपाठी, संजय सिंह, इंटक अध्यक्ष आशुतोष कुमार, जूही प्रीतम, मयंक कुमार मुन्ना, धर्मवीर शुक्ला, सूरज दास, कौशल किशोर चौधरी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.