देहरादून, मई 7 -- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंपावत गैंगरेप मामले में भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। गुरुवार को यमुना कॉलोनी चौक चकराता रोड पर कांग्रेसी एकत्र हुए। यहां कांग्रेसियों ने चंपावत गैंगरेप मामले में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राज्य सरकार का पुतला दहन किया। मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने राज्य की भाजपा सरकार पर हमला बोला। कहा कि प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। कहा कि देवभूमि एक बार फिर शर्मसार हुई है। कहा कि अंकिता भंडारी को तीन साल बाद भी न्याय नहीं मिला। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में कांग्रेसियों ने चंपावत में हुए दुष्कर्म लेकर किया प्रदर्शन कहा कि विधानसभा चंपावत में 16 वर्षीय बेटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.