कांग्रेस ने गैंगरेप पीड़िता को 50 लाख दिए जाने की मांग उठाई
अलीगढ़, जुलाई 15 -- अलीगढ़। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने छर्रा की नाबालिग से हुए गैंगरेप के मामले में पीड़िता को 50 लाख मुआवजा दिए जाने की मांग की। पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि पीड़ित बालिका की उच्च शिक्षा, आत्मनिर्भरता तथा समाज में सम्मानपूर्वक जीवन-यापन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शासन स्तर पर 50 लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा स्वीकृत किया जाए। पीड़िता के साथ जो अमानवीय घटना हुई है, उसे बार-बार शब्दों में दोहराना उचित नहीं है। अब समाज और शासन की प्राथमिक जिम्मेदारी यह है कि पीड़ित बालिका को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर उसे आत्मनिर्भर बनाया जाए। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष नवेद खान, सलाउद्दीन वसी, पूरनचंद देशमुख, अनिल सिंह चौहान, डूंगर सिंह, गया प्रसाद गिर्राज, भूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.