देहरादून, मार्च 3 -- कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कैंट विधानसभा क्षेत्र स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में अपने घरों से दूर रह रहे बच्चों एवं गुरूजनों के साथ होली का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं तथा मिष्ठान वितरण कर पर्व की खुशियां साझा कीं। मंगलवार को छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने बच्चों का अनुशासन, ऊर्जा और उत्साह देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही छात्रावास निवासी दिगम्बर सिंह चौहान को कुश्ती में राज्य स्तर पर चयन के लिए बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि वे छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और खेल गतिविधियों के लिए भी निरंतर प्रेरित कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। कार्यक्रम में कांग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.