लखनऊ, नवम्बर 27 -- प्रदेश में मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया 'एसआईआर' के दौरान बीएलओ और अन्य कर्मचारियों पर बढ़ते दबाव, धमकियों और गैरवाजिब निर्देशों ने हालात गंभीर कर दिए हैं। यह कहना है प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इस संबंध में पत्र भेजकर इन घटनाओं की न्यायिक जांच और एसआईआर की अवधि तीन माह बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि चुनाव आयोग द्वारा मात्र एक माह में यह प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिए जाने के बाद प्रदेश से लेकर जिलों तक के अधिकारी भारी दबाव में आ गए हैं। इसका सीधा असर अधीनस्थ कर्मियों पर पड़ रहा है। राय ने आरोप लगाया कि उन्हें नौकरी समाप्त करने, विभागीय कार्रवाई और झूठे मुकदमे की धमकियां देकर अवैध तरीके से काम कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पत्र में बीएलओ तथा अन्य कर्मियों की मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.