गंगापार, फरवरी 25 -- कांग्रेस द्वारा बुधवार को फूलपुर तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर फूलपुर के एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द के ऊपर विभिन्न धाराओं में पंजीकृत कराए गए मुकदमों को प्रधानमंत्री मोदी से तत्काल वापस कराने एवं निष्पक्ष जांच और कुंभ मेले में शंकराचार्य के शिष्यों और बटुकों को उनकी शिखा को उखाड़ कर जूते से मारने के अपराध में दोषी पुलिस के ऊपर मुकदमा पंजीकृत करके कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद, देवराज उपाध्याय, शरद उपाध्य मुन्ना, निशा सिंह, सुनील पांडे अनुपम द्विवेदी, डॉ.अमर सिंह पटेल आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.