कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
बलिया, मई 26 -- नवानगर। स्वास्थ्य, बिजली व सड़क समेत 11 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओे ने सिकंदरपुर कस्बा के नगरा मोड़ चौराहे से नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। यहां राज्यपाल को सम्बोधित पत्रक एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी को सौंपा। इसके माध्यम से स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, पेयजल व किसानों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की गई। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि क्षेत्र की जनता मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यथाशीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो पार्टी आंदोलन को बाध्य होगी। इस मौके पर बबलू वर्मा, संग्राम तिवारी, रितेश कुमार, विजेंद्र कुमार पांडे, सुमंत मिश्र, पीके मिश्रा, सोनू खरवार, नेहा देवी, फिरोज, देवेंद्र नाथ पांडे, मंगलनाथ, अखिलेश कनौजिया, महेश कुमार तिवारी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.