सीतामढ़ी, मई 21 -- तामढ़ी। जिला में कांग्रेस पार्टी को सशक्त बनाने के लिए जारी संगठन सृजन अभियान को गति प्रदान करने के लिए बुधवार को डुमरा प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा अजीज नगर पुनौरा में संगठन सृजन सह कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित कुमार टुन्ना ने की।पूर्व विधायक को प्रखंड अध्यक्ष हैदर अंसारी ने अंगवस्त्र एवं फूल माला पहनाकर जिलाध्यक्ष एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा देश को बांटना चाहती है। भाई-भाई को आपस में लड़ाना चाहती है। लेकिन कांग्रेस पार्टी सांप्रदायिक शक्तियों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रेम, सद्भाव एवं आपसी भाईचारा की विचारधारा से देश को मजबूत बनाने में विश्वास रखती है। यह भी पढ़ें- जनसुराज के ...