अल्मोड़ा, अगस्त 11 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। कांग्रेस ने भाजपा खेमे में सेंध लगाने का दावा किया है। कहना है कि भाजपा एससी प्रकोष्ठ के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश टम्टा कई कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हुए हैं। स्वागत करते हुए जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि प्रकाश टम्टा और उनके साथियों के कांग्रेस परिवार में शामिल होने से दौलाघाट क्षेत्र में संगठन को मजबूती मिलेगी और आम जनता की आवाज और अधिक सशक्त होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...