हरदोई, अप्रैल 28 -- हरदोई। कांग्रेस ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बेसिक शिक्षा विभाग के रसाइयों से दिन के वक्त ही कार्य कराने की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय ने ज्ञापन में कहा कि प्रधानमंत्री के 29 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम के संदर्भ में रसोइयों (महिलाओं) की रात्रिकालीन ड्यूटी लगाई गई है। इसमें उन्हें पूरी रात घर से बाहर रहना पड़ रहा है। यह व्यवस्था महिला सुरक्षा एवं श्रम नियमों के विपरीत है। प्रचलित श्रम कानूनों एवं महिला सुरक्षा प्रावधानों के अनुसार, बिना पर्याप्त सुरक्षा, परिवहन एवं सहमति के महिलाओं से रात्रि में कार्य लेना उचित नहीं है। इसलिए इस आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए। महिलाओं की रात्रिकालीन ड्यूटी समाप्त करें। उनसे जो भी कार्य लिया जाना है वह दिन में लिया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.