बागेश्वर, मार्च 17 -- नगर में लगातार लग रहे जाम पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्याल पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जाम में आए दिन 108 एंबुलेंस से लेकर स्कूली वाहन तक फंस रहे हैं। जाम के चलते राहगीर भी परेशान हैं। दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन देकर जल्द जाम से निजात दिलाने की मांग की है। नगर अध्यक्ष मनोज साह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के शहरी क्षेत्र में आए दिन जाम लग रहा है। जाम से स्कूली छात्र-छात्राएं, महिलाएं व बुजुर्ग परेशान हैं। रोगियों को लेकर जा रहे 108 एंबुलेंस भी आए दिन जाम में फंस रही हैं। वाहनों के जाम के चलते राहगीरों को भारी परेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.