कांग्रेस ने एसआईआर 2026 अभियान को लेकर बीएलए को किया प्रशिक्षित
बोकारो, जून 20 -- बोकारो प्रतिनिधि। राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से शनिवार को बोकारो स्थित शिबू सोरेन भवन (टाउन हॉल) में कांग्रेस के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने किया। प्रशिक्षण सत्र में प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षक शंभु नाथ ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों, मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है और इस कार्य में बीएलए की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, बीएलए साथियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.