गुमला, जून 13 -- भरनो, प्रतिनिधि। करंज पंचायत अंतर्गत कोयंजालि गांव में शनिवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) बैठक का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार आलम की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा प्रभारी मो. आशिफ सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष राजनील तिग्गा, प्रखंड प्रभारी बैबुल अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बीएलए-2 को बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने, मतदाता सूची के सत्यापन, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं की जानकारी संकलित करने पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष तिग्गा ने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं कटना चाहिए और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी से कार्य करना होगा। यह भी पढ़ें- कांग्रेस...