जहानाबाद, अप्रैल 2 -- कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज देश में गैस की भारी कमी है। लोग गैस सिलेंडर के लिए परेशान हैं जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। देश में एलपीजी गैस की किल्लत एवं कीमत में भारी वृद्धि के खिलाफ गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर सभी प्रखंडों में प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर नये जिलाध्यक्ष प्रो संजीव कुमार ने कहा कि घरेलू एलपीजी गैस के दाम पर बेतहाशा वृद्धि से लोग परेशान हैं। इस गैर जिम्मेदाराना केन्द्र सरकार को इस्तीफा देनी चाहिए। राज्यव्यापी आंदोलन के तहत जहानाबाद के अरवल मोड़ पर प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय व प्रभारी प्रेम कुमार, रतनी फरीदपुर प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र चंद्रवंशी व प्रभारी कन्हाई शर्मा, मोदनगंज अंबिका यादव, सहित विभिन्न प्रखंडों में नेताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। नेताओं ने ...