संतकबीरनगर, जून 26 -- संतकबीरनगर, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने 25 जून 1975 को इमरजेंसी लागू कर लोकतंत्र का गला घोंटा था। वे गुरुवार को जिले की धनघटा विधान सभा क्षेत्र के बैजूनाथ धाम में विकास कार्यों का लोकार्पण करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने इमरजेंसी लागू कर लोकतंत्र का गला घोटा : योगी कांग्रेस और सपा पर हमला उन्होंने जन सभा के दौरान कांग्रेस और सपा पर हमला बोला। कहा कि कांग्रेस ने इमरजेंसी लागू कर लोगों का अधिकार छीन लिया। मतदान का अधिकार छीन लिया। बोलने का अधिकार छीन लिया। विरोध करने पर बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समजावादी पार्टी के लोग आंखों में धूल झोंकने का काम करते हैं। देश जब स्वर्ण जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहा था तो 2024 में...