वाराणसी, जून 27 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय लोकतंत्र का इतिहास हमें शिक्षा देता है कि लोकतंत्र चुनावों में नहीं, बल्कि उसकी वास्तविक शक्ति स्वतंत्र न्यायपालिका, स्वतंत्र मीडिया, जागरूक नागरिकों तथा संविधान के प्रति अटूट निष्ठा में निहित होती है। जब भी सत्ता कुछ लोगों के हाथों में केंद्रित हो जाती है और असहमति के स्वरों को दबाने का प्रयास किया जाता है, तब लोकतंत्र कमजोर होने लगता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के प्रति सदैव सजग रहे। डिप्टी सीएम दोपहर एक बजे रोहनिया स्थित एक रिसॉर्ट में भाजपा की ओर से आपातकाल पर आधारित प्रदर्शनी के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने प्रदर्शनी के अव...