देहरादून, मई 20 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पैनिसिया अस्पताल में एसी ब्लास्ट से भड़की आग से झुलसे मरीजों व पुलिस कर्मियों का हाल चाल जाना। सूर्यकांत धस्माना ने स्वास्थ्य मंत्री से पैनिसिया समेत प्रदेश में मानकों के खिलाफ चल रहे तमाम फर्जी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने बताया कि मंत्री ने आवश्यक और सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया। धस्माना ने डीजीपी व राज्य सरकार से पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की मांग भी की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि यह बेहद ही गंभीर मामला है। यह भी पढ़ें- पैनेसिया अस्पताल में लगी आग, चार मरीज को निजी अस्पताल में किया शिफ्ट अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा के साथ बहुत ही गंभीर लापरव...