देहरादून, दिसम्बर 24 -- शहर कांग्रेस ने अंकिता भंडारी के हत्यारों पर सख्त कार्रवाई करने व मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बुधवार को शहीद स्थल झूलाघर पर शहर कांग्रेस के नेतृत्व में अंकिता भंडारी के हत्यारों पर कार्रवाई करने व सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया व प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया गया। पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहाकि अंकिता भंडारी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं जिन्होंने स्वरोजगार के लिए अपनी जान गंवा दी। कहा कि अंकिता केस में कुछ लोगों को पकड़ा गया लेकिन बाकी लोगों को अभी तक नहीं पकड़ा गया। उसके परिवार को पूरा न्याय नहीं मिला। कहा कि मामले में गटटू का नाम सामने आ रहा है, जिसकी जांच होनी चाहिए। कहा कि भाजपा को इन दरिंदों को सबक सिखाने का निर्णय लेना चाहिए। हर सवाल का जबाब प्रदेश व केंद्र स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.