पिथौरागढ़, दिसम्बर 24 -- डीडीहाट। नगर कांग्रेस ने अंकिता भण्डारी हत्याकांड में अब तक दोषियों को सजा ना होने पर रोष जताया। बुधवार को कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह देउपा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में एकत्रित होकर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। प्रदर्शन करने में नगर अध्यक्ष कवीन्द्र शाही, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस हिमांशु चुफाल, सुजाता देवी, चंचल चौहान, ललित भण्डारी, ललित चुफाल, चंचल बोरा, उमेद विश्वकर्मा, बलवन्त चौहान, राजू बोरा, शेर सिंह चुफाल, राजेश कन्याल, गणेश कन्याल, जगदीश चुफाल, सुरेंद्र देउपा, नवीन टोलिया रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.