बुलंदशहर, फरवरी 28 -- सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर की रहने वाली महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं स्याना विधानसभा सीट से 2022 में चुनाव लड़ीं पूनम पंडित पर घर में घुसकर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव इस्माइलपुर निवासी पूनम पंडित ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 24 फरवरी की रात वह अपने गांव के चाचा के साथ दनकौर से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही थीं। गांव के मोड़ पर पड़ोस का एक युवक नशे की हालत में रोड पर पड़ा था। पहचान कर उसे घर लेकर आये और खाना खिलाकर सही सलामत उसके घर भेज दिया। बताया कि 25 फरवरी को सुबह वह युवक अपने भाई के साथ आया और कहने लगा कि उसकी चेन गिर गई। मना करने पर एक ने तमंचा निकालकर उनके सिर पर रख दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.