बुलंदशहर, अप्रैल 29 -- राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की सचिव एवं स्याना से विधानसभा चुनाव लड़ चुकीं पूनम पंडित और मेरठ के मवाना निवासी सपा नेता दीपक गिरी बुधवार रात नगर के हाईगार्डन मैरिज होम में परिणय सूत्र में बंध गए। खुर्जा रोड स्थित मैरिज होम में आयोजित विवाह समारोह में कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम, चौधरी श्यौपाल सिंह सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता समेत अन्य दलों के नेता और जनप्रतिनिधियों ने विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधु को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। पूनम पंडित ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...