गंगापार, फरवरी 17 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सोमवार रात करीब 10 बजे नवाबगंज पुलिस ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष पांडेय को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। यह कार्रवाई मंगलवार को प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम से ठीक पहले की गई।आशीष पांडेय ने बताया कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर मनरेगा समेत विभिन्न जन मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव किया जाना था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार विपक्ष की आवाज से घबराई हुई है और कांग्रेस नेताओं को घरों से बाहर निकलने नहीं दिया जा रहा है।उन्होंने कहा, "अगर एक नहीं बल्कि हजार बार भी गिरफ्तार किया जाएगा, तब भी उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। पुलिस की यह कार्रवाई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक नहीं पाएगी।"आशीष पांडेय पीसीसी सदस्य और उत्तर प्रदेश कांग्रे...