कांग्रेस नेता से दुर्व्यवहार की जांच करेंगे डीएसपी
धनबाद, सितम्बर 25 -- धनबाद। धनसार थाना परिसर में कांग्रेस जिला कमेटी के सचिव देवेंद्र पासवान से कथित गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार, मारपीट एवं जबरन हिरासत में लेने के प्रयास के मामले की जांच डीएसपी लॉ ऑर्डर प्रकाश सोय करेंगे। एसएसपी प्रभात कुमार ने इसका आदेश दिया है। इससे पहले मामले को लेकर गुरुवार को जिला कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी प्रभात कुमार से मुलाकात की। उन्हें मामले से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को सौंपे गए शिकायत पत्र में घटना की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच, थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित कर जांच में शामिल करने की मांग की है। एसएसपी ने इसके बाद डीएसपी को जांच का आदेश दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव मनोज कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष दिनेश यादव, संविधान बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य बबलू दास,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.